बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपने हॉट और खूबसूरत अंदाज को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ खूब शेयर करतीं हैं और फैंस भी उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं।
अभिनेत्री दिशा पटानी के ग्लैमरस लुक के कई दीवाने हैं, लेकिन लगता है उनके पिता को उनका यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आता है। दिशा पटानी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस को लेकर उनके पैरंट्स हमेशा सपॉर्टिव और कूल रहे हैं।


हालांकि उनके पिता जरूर कभी-कभी उनकी तस्वीरों को देखने पर अजीब महसूस करते हैं। दिशा ने बताया कि उनकी मां का इंस्टाग्राम पर अलग नाम से अकाउंट है और वह उसके जरिए उनकी ऐक्टिविटीज पर नजर रखती हैं।