वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। भारत के कप्तान विराट कोहली को इस मैच में उनके शानदार 72 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। और विराट कोहली बहुत कुछ दिखे.
इस मैच में धोनी का भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा. इस मैच में धोनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और भारतीय टीम के स्कोर को 268 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजों के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने जो करिश्माई गेंदबाजी की उसकी चर्चा वर्ल्ड क्रिकेट कर रहा है। मोहम्मद शमी ने बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की.
इस मैच में मोहम्मद शमी ने एक बार फिर कमाल करते हुए 4 विकेट चटकाने का कमाल किया तो वहीं बुमराह ने 2 विकेट झटके।
जब निर्णय थर्ड अंपायर की तरफ यह फैसला गया और टीवी रिप्ले में देखा गया तो अंपायर्स कॉल के तहत फेबियन एलन को आउट करार देने का फैसला थर्ड अंपायर ने सुनाया। यहां पर एक दिलचस्प बात हुई जब थर्ड अंपायर अपना फैसला सुनाने ही वाले थे उससे पहले ही मैदान पर लगे स्क्रीन पर रिप्ले देखकर मोहम्मद शमी ने आउट का इशारा फील्ड अंपायर के पीछे से खड़े होकर देने लगे। यहां मोहम्मद शमी ने फील़्ड अंपायर से भरपूर मजे लिए।


