आज कल भारतीय क्रिकेटर संन्यास के बाद अक्सर कमेंटेटर बनते है या टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट लेकिन हाल में ही संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह अब अपनी सीवी लेकर नौकरी ढूढ़ रहे है. आप विश्वास भले ना करें लेकिन ये बात सच है की युवराज नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गये थे.

अब नौकरी करना चाहते हैं युवराज सिंह


भारतीय टीम को 2007 और 2011 विश्व कप जीताने वाले दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह संन्यास के बाद अब नौकरी ढूढ़ रहें है. जी हाँ हम आपको बताते हैं की वो कौन सी कंपनी है जहाँ पर युवराज सिंह जैसा क्रिकेटर नौकरी करना चाहता है.
आप को बता दे की युवराज सिंह हॉटस्टार पर आ रहे वेवसीरीज द ऑफिस इंडिया में एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे है. जिसमे वो चड्डा जी के ऑफिस में नौकरी मांगने जाते है. तो उनके और चड्डा जी के बातचीत होती है. जो काफी मजेदार है. हालाँकि बाद में युवराज सिंह को चड्डा जी पसंद नहीं आते है और युवराज नौकरी करने से मना कर देते हैं.

जाने इंटरव्यू में क्या पूछा गया युवराज सिंह से


इस इंटरव्यू में चड्डा जी युवराज सिंह से पूछते है की आपने अब तक क्या-क्या बेचा है. जिसका जबाब देते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मैंने अब तक गाड़ी, चॉकलेट, टूथपेस्ट, फ्रिज और यहां तक की इंशोरेंस भी बेची है.
युवराज सिंह ने आगे कहा कि आप चाहें तो मैं आपको पेपर भी बेच सकता हूं. इसके बाद चड्डा बॉस युवराज से कई सारी चीजों पर साइन करवा लेते हैं. इसके बाद युवराज का थ्रो टेस्ट होता है.

इंटरव्यू में युवराज सिंह से क्रिकेट की हिंदी भी पूछी जाती है. जिसके बाद युवराज जवाब देते हुए कहते है, लंब-दंड-गोल पिंड-भाग-दौड़ प्रतियोगिता. हालाँकि सैलरी की बात आते ही चड्डा जी और युवराज सिंह की बात नहीं बन पाती और युवराज सिंह ये नौकरी नहीं करते.

यहाँ देखें युवराज सिंह के इंटरव्यू का वीडियो

https://twitter.com/HotstarSpecials/status/1144819599948406784