विश्वकप 2019 के 34 वे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 125 रन से मात देकर विश्वकप में सेमीफाइनल का दावा मजबूत कर लिया है। लेकिन मैच में रोहित शर्मा के विकेट ने डीआरएस नियम पर सवाल खड़ा कर दिया है।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट होना एक बार फिर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पर सवाल खड़े कर गया। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वे वाक्य आउट थे या नही। कुछ यूजर्स ने तो इसे लेकर काफी तीखी प्रतिकिर्या दी है। रोहित शर्मा ने 18 रन बना लिये थे। और शानदार लय में नजर आ रहे थे। तभी केमार रोच की एक गेंद गुड़ लेंथ पर टप्पा खाई और तेजी से अंदर आई।
विंडीज़ टीम को लगा की रोहित के बल्ले का किनारा लगा है मैदानी अंपायर ने विंडीज़ की अपील को नकार दिया लेकिन विंडीज़ ने रिव्यू लिया जो के खिलाफ गया इस फैसले से रोहित काफी निराश थे और पवेलियन जाते समय वह काफी गुस्से में भी लग रहे थे।
यह है नियम

रोहित शर्मा के आउट होने पर जो नियम कहते है उसके अनुसार रोहित शर्मा नॉट आउट भी हो सकते थे लेकिन उनको आउट दिया गया। जब मैदानी अंपायर खिलाड़ियो की अपील को नकारता है तो डीआरएस नियम के तहत निर्णय तीसरे अंपायर के पास जाता है पहले यह निर्णय बल्लेबाज के पक्ष में जाता था लेकिन आज कल यह तीसरे अंपायर पर निर्धारित रहता है कि बल्लेबाज आउट है या नही।