क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट, विश्व कप 2019 का इंग्लैंड और वेल्स में आगाज हो चुका है|वर्ल्ड कप के 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर कई सारे समीक्षक अपनी भविष्यवाणी कर चुके हैं|दोस्तों आज हम आपको ब्रैंडन मैकुलम ने की विश्वकप की भविष्यवाणी के बारे में बताने वाले हैं|
विश्वकप 2019
इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए ब्रेंडन मैकुलम ने लीग स्टेज के सभी मैचों की विजेता टीमों की भविष्यवाणी कर दी है|ब्रैंडन मैकुलम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भविष्यवाणी सबके सामने रखी|
मैकुलम की भविष्यवाणी
उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें विश्वकप में खेल रही सभी टीमों के नाम लिखे हुए थे|इस तस्वीर पर लिखा था कौन सी टीम किन टीमों के सामने जीत हासिल करेगी और किसके सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा|
भारत की हार
ब्रैंडन मैकुलम की भविष्यवाणी के अनुसार लीग स्टेज में टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में हार मिलेगी और उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ेगी|बाकी सभी टीमों के बारे में आप तस्वीर पर देख सकते हैं|