आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय टीम अपना अलग मुकाबला 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक नई जर्सी पहने हुए नज़र आएंगे।
बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाडी नीले रंग की जर्सी की जगह ऑरेंज रंग की जर्सी पहने हुए दिखाई देंगे।
इस जर्सी को टीम इंडिया के किट स्पॉन्सर नाइकी ने डिज़ाइन किया है। इस जर्सी में आगे का हिस्सा नीले रंग का है, जबकि बाकि पूरा हिस्सा ऑरेंज रंग है। ये जर्सी भारत के नौजवान पीढ़ी और राष्ट्रीय टीम की निडर भावना से प्रेरित है।
नियम के तहत करना पड़ा ऐसा
आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप में दो टीमें एक ही जैसी रंग वाली जर्सी पहनकर नहीं खेल सकती। आपको बता दें, इंग्लैंड टीम की जर्सी का रंग भी नीला है।

इंग्लैंड इस विश्व कप की मेज़बानी कर रहा है, इसलिए उसकी जगह भारतीय टीम को अपनी जर्सी का रंग बदल कर खेलना होगा।