विश्व कप में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गये मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया . बता दें की पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 337 रन बनाई . इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने 66 रनों की पारी खेली . जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 111 रनों की पारी खेली . वहीँ बेन स्टोक्स ने 79 रनों की पारी खेली . जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवरों में 5 विकेट पर 306 रन ही बना पाई . भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 102 रनों की पारी खेली . जबकि कप्तान विराट कोहली ने 66 रनों की पारी खेली . वहीँ हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की पाती खेली . जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली .
मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, टॉस जीतने के बाद परिस्थितियों का आकलन करके टीम को अच्छी शुरूआत देना हमारे लिए महत्वपूर्ण था . पिछले कुछ मैचों में हमारे लिए यह बात काफी निराश करने वाली थी, कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गए .
वीवीएस लक्ष्मण को अपनी शानदार बल्लेबाजी का श्रेय देते हुए जॉनी बेयरस्टोक ने आगे अपने बयान में कहा, मैंने आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेला था और इस दौरान वीवीएस लक्ष्मण ने स्पिनरों को खेलने में मेरी मदद की थी . उनके ज्ञान ने मुझे आज अपनी बल्लेबाजी में काफी मदद की है .
जॉनी बेयरस्टो ने आगे अपने बयान में कहा, फाइनल जीतने के लिए अब हमें अगले दो सप्ताह में तीन मैच जीतने होंगे, लेकिन फिलहाल हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा और उस मैच को जीतना होगा .