दोस्तों 30 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में विश्व कप 2019 का 38 वां मैच खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने 31 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खो कर 337 रन बनाए थे। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने 111 रनों की पारी खेली और बेन स्टोक्स ने 79 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से मोहम्मद शमी 5 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। इंग्लैंड द्वारा दिए 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट खो कर 306 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने यह मैच 31 रनों से जीत लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 102 रनों की शानदार पारी खेली उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 66 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में लियाम प्लंकेट 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
भारत ने की यह 3 गलतियां
गलती नंबर 1-
इस मैच में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने में नाकाम रहे। इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट 160 रन के स्कोर पर जेसन रॉय के रूप में गवाया था। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में बीच के ओवरों और अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी।
गलती नंबर 2-
338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट मात्र 8 रन के स्कोर पर लोकेश राहुल के रूप में गवा दिया था। लोकेश राहुल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। पहला विकेट जल्दी गिरने की वजह से भारतीय टीम शुरुआती 10 ओवर में मात्र 28 रन ही बना सकी।
गलती नंबर 3-
इस मैच मे भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में बहुत धीमी बल्लेबाजी की। भारत को मैच जीतने के लिए अंतिम 10 ओवरों में 104 रनों की जरूरत थी और 6 विकेट हाथ में थे मगर भारतीय टीम आखिरी के 10 ओवरों में मात्र 72 रन ही बना सकी।



