इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के 38वें मैच मे इंडिया को 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन टीम के हारने के बाद कई ऐसी गलतियाँ सामने आ रही है की अगर ये गलतियाँ कल के इस मैच मे ना होती तो शायद भारतीय टीम जीत सकती थी। हलांकि कोई यकीन नही करेगा कि इसमे से 2 गलती विकेटकीपर- बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने की है। धोनी के इन 2 गलतियाँ से भारतीय टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
11वें ओवर मे बड़ी गलती
टॉस जीतकर इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी और मैदान मे शानदार शुरुआत की। लेकिन 11वें ओवर मे इंडियन टीम की तरह से एक बड़ी चूक हो गई। जिसका जिम्मेदार महेन्द्र सिंह धोनी को ठहराया गया। इंग्लैंड के खिलाफ 11वां ओवर हार्दिक पांड्या गेदबाजी कर रहे थे। 11वें ओवर के पांचवी गेद पर कुछ ऐसा हुआ कि जिसने बड़ी अपील की, हलांकि मामला डीआरएस का था। इंडियन टीम को डीआरएस लेना चाहिए थे, लेकिन टीम की तरह से ये नही लिया गया है। इसके कारण महेन्द्र सिंह धोनी थे। वैसे 11वें ओवर‌ के पांचवे गेद पर सामने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय सामने थे।
11वें ओवर की पांचवी गेद पर जेसन रॉय आउट हुए थे, दरअसल पांड्या की गेंद ने जेसन रॉय की लेग साइड दस्तानें को छूते हुए सीधे धोनी के हाथ मे चली गई थी। इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी को डीआरएस लेने को कहा, लेकिन धोनी को इंकार कर दिया। वैसे अगर धोनी ने ऐसा किया होता तो शायद भारतीय टीम को पहली सफलता जल्दी मिल गई होती।
बल्लेबाजी पर धोनी की बड़ी गलती
पिछले वर्ल्ड कप मैच मे महेन्द्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हुए कल के इस मैच मे धोनी छठे नंबर पर उतरे। वैसे कल के इस मैच मे धोनी को ज्यादा पारी खेलने को नही मिला था। लेकिन उन्होंने आखिरी समय मे 31 गेदें खेली थी और 31 गेदों मे धोनी ने 42 रन की नाबाद पारी खेली थी। देखा जाए छठे नंबर पर उतर कर कल धोनी से सबसे बड़ी गलती कर दी थी। वरना उनके पास बड़ा मौका था इंडियन टीम को जीताने का। धोनी ने कल के मैच मे ना ही ज्यादा पारी खेली और ना ही ज्यादा रन बनाए। लेकिन कल के मैच मे कम गेद के बावजूद धोनी ने अच्छा प्रदर्शन ही किया।