वर्ल्ड कप 2019 में दिल तोड़ देने वाले 3 पल, नं. 1 को याद कर हर भारतीय फैंस रो पड़ता है
Third party image reference
रोहित शर्मा के 5 शतक से लेकर शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन और मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी तक हमें काफी शानदार चीजें देखने को मिलीं। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में कई टीमों के लिए कुछ दिल टूटने वाली चीजें भी हुईं।
एक नजर उन 3 दिल तोड़ने वाली चीजों पर जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
3. भारत के खिलाफ मोहम्म्द नबी की 55 गेंदों में 52 रनों की पारी

Third party image reference
विश्व कप 2019 का 28 वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा।
225 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को आखरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी. नबी ने पहली गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के माथे पर शिकन ला दीनबी के रहते अफगानिस्तान को उम्मीद थी की हम यह मैच आसानी से जीत जाएंगे लेकिन शमी ने शानदार वापसी कर न सिर्फ अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया बल्कि भारत को उलटफेर का शिकार होने से भी बचा लिया।
शमी ने अगली गेंद खाली निकाली और ओवर की तीसरी गेंद पर नबी को लोग ऑन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया. अगली दो गेंदों पर शमी ने अफताब आलम और मुजीब उर रहमान के विकेट ले अफगानिस्तान को 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर कर भारत को इस विश्व कप में चौथी जीत दिलाई. लेकिन अफगानिस्तान ने इस मैच में कभी हार नहीं मानी बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी छोटी-छोटी साझेदारियां कर हमेशा मैच में बनी रही.
2. न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्लोस ब्रैथवेट का साहसिक प्रदर्शन

Third party image reference
12वें वर्ल्ड कप का 29वां मुकाबला शायद ही कोई भी क्रिकेट फैन कभी भूल पाए। इस मैच में भले ही न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की लेकिन सभी की जुबान पर कार्लोस ब्रेथवेट का नाम ही छाया रहा।बड़े से बड़े दिग्गज भी एक सुर में ब्रेथवेट की तारीफ करते दिखे, सभी ने इस मैच और ब्रेथवेट की पारी को वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में एक बताया।
दरअसल एक समय मैच में हार की कगार पर पहुंच चुकी वेस्टइंडीज की टीम को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रेथवेट ने जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के कप्तान सहित सभी गेंदबाजों की धड़कनें रोक दी।
47वें ओवर में मैट हेनरी की 6 गेंदों में 25 रन जड़कर ब्रेथवेट ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। हालांकि उनके 101 रन पर आउट होते ही वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ मैच गंवाया बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल भी टूट गए।
जी हां, आपको बता दे की इस मैच में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद विलियमसन ने न्यूजीलैंड को संकट से निकालते हुए लगातार दूसरे शतक से आठ विकेट पर 291 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस गेल (87) और शिमरोन हेतमेयर (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। क्रिस गेल के आउट होने के बाद ब्रेथवेट 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तब वेस्टइंडीज ने 24 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बना लिए थे। लेकिन वो एक छोर पर जमे रहे और दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए।
इसका नतीजा यह रहा की 9 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज को 48वें ओवर में जीत के लिए 33 रन की दरकार थी। ऐसे में ब्रेथवेट ने मैट हेनरी के खिलाफ हमला बोल दिया और एक ओवर में लगातार 3 छ्क्के और 1 चौके की मदद से 26 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने 2, 6, 6, 6, 4, 1 रन बनाए।
ऐसे में वेस्टइंडीज जीत के और करीब पहुंच गया जहां उसे 12 गेंद में महज 8 रन की दरकार थी। ऐसे में जिमी नीशम के ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में ब्रथवेट कोई रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद पर 2 रन लेकर उन्होंने 81 गेंद पर वनडे करियर का अपना पहला शतक पूरा किया।
इसके बाद पांचवीं गेंद एक बार फिर खाली चली गई और वेस्टइंडीज के सामने 7 गेंद में 6 रन बनाने की जरूरत आ पड़ी।
ऐसे में ब्रेथवेट ने नीशम के ओवर की आखिरी गेंद को मिड ऑन की दिशा पर खेल दिया जहां बाउंड्री से महज दो फुट पहले ट्रेंट बोल्ट ने लपक लिया और वेस्टइंडीज ने 6 गेंद रहते 5 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवर में 10 विकेट खोकर 286 रन बना सकी। 
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला सेमीफाइनल

Third party image reference
टीम इंडिया के अनुभवी बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को 'अनहोनी को होनी' कर दिखाने के लिए जाना जाता है। अगर धोनी क्रीज पर खड़े हैं, तो फैंस को उम्‍मीद रहती है कि टीम इंडिया मैच जीत जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच विश्‍व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल के दौरान भी था।
एमएस धोनी जब क्रीज पर मौजूदा थे, तो आस जगी हुई थी कि टीम इंडिया 14 जुलाई को फाइनल मैच खेलेगी। मगर 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर उसके फाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें टूट गईं। महेंद्र सिंह धोनी न्‍यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के सीधे थ्रो पर रनआउट हो गए। भारतीय टीम और फैंस सदमे में थे।
दुनिया के बेस्‍ट मैच फिनिशर का रनआउट टीम इंडिया के विश्‍व कप जीतने की उम्‍मीदों को तोड़ चुका था। यह मैच का वह पल था जब करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। उन्‍हें पता चल गया कि अब विश्‍व कप खिताब जीतने का सपना टूट गया है। थर्ड अंपायर ने धोनी को रनआउट करार दिया।
निराश धोनी पवेलियन की तरफ लौटे और भारतीय फैंस की आंखें गीली होने लगी। इस पल को बयां कर पाना किसी भारतीय क्रिकेट फैन के लिए आसान नहीं। टीम इंडिया के खिलाडि़यों को भी समझ आ गया कि अब विश्‍व कप में उनका सफर थम गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई, महज 3.1 ओवर में 3 विकेट खो दिए. शुरुआत में लगे झटकों का असर यह हुआ कि भारतीय टीम पूरे मैच में जूझती रही.
रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शतकीय साझेदारी से उम्मीद जरूर जगाई लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया बिखर गई और आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 221 रनों पर सिमट गई. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 239/8 बनाए थे.