1 भारतीय क्रिकेट टीम के कोच
अगर महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिग्गज खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनता है तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। क्योंकि हम बहुत अच्छे से जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही बेहतरीन और चतुर खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास बहुत ही शानदार अनुभव है जो कोच बनने के बाद टीम इंडिया के लिए फलदाई होगा।
2 अंपायर की भूमिका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बहुत चुस्त रहते हैं। कई बार हमने देखा है कि महेंद्र सिंह धोनी डीआरएस में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस हिसाब से हम कह सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक शानदार अंपायर बन सकते हैं।
3 कमेंटेटर के तौर पर
क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में एक कमेंटेटर भी बन सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि महेंद्र सिंह धोनी एक कमेंटेटर के तौर पर भी बहुत बेहतरीन काम करेंगे।


