विश्व कप 2019 के 38वें मैच मे इंग्लैंड और भारत को खेलते हुए कल देखा गया था। इंग्लैंड की टीम ने इंडियन टीम के सामने 337 रनो का लक्ष्य रखा था। लेकिन इंग्लैंड से भारतीय टीम को 31 रनो से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने 50 ओवर की समाप्ति मे 306 रन बनाए है। वैसे बता दे कि कल का मैच भले ही इंडियन टीम हार गई, लेकिन इसके बावजूद इंडियन टीम के 3 खिलाड़ियों ने 3 महान रिकॉर्ड बनाए है।
कोहली का वर्ल्ड कप मे पांचवा अर्धशतक
कोहली का वर्ल्ड कप मे पांचवा अर्धशतक
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कल के मैच मे पांचवा अर्धशतक लगाया है। कल के मैच मे विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 76 गेदों मे 66 रनों की पारी खेली है। विराट ने कल इंग्लैंड के खिलाफ काफी शानदार पारी खेली है। इस पारी मे विराट ने 7 चौके भी लगाए है। विराट कोहली भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप मे 5 अर्धशतक लगाए हो। वैसे इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 2 बार अर्धशतक लगाए है।
रोहित शर्मा का लगातार तीसरा शतक
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये इस मैच मे 109 गेदों मे 102 रन बनाए है। इसी के साथ रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 मे तीसरा शतक भी लगा दिया है। इस पारी मे उन्होंने 14 चौकें लगाए है और उनका स्ट्राइक रेट 93.58 का रहा। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप मे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विश्व के पांचवे खिलाड़ी बन गये है। इस लिस्ट मे कुमार संगकारा के 4 शतक, मार्क वॉ के 3 शतक, सौरव गांगुली के 3 शतक, मैथ्यू हेडेन के 3 शतक और अब 3 शतक लगा के रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।
मोहम्मद शमी ने लिया 5 विकेट
इंडियन टीम के सबसे तेज गेदबाज मोहम्मद शमी ने कल इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये मैच मे 5 विकेट झटककर एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड कप मे लगातार तीन बार 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है। कल के इस मैच मे मोहम्मद शमी ने जॉनी बेयरस्टो, जो रुट, इयोन मॉर्गन, जोस बटलर और क्रिस वोक्स को आउट किया है।


