दोस्तों बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2019 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है. पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और इमाम उल हक के शतक और बाबर आजम के 96 रनों की बदौलत 315 रन का स्कोर खड़ा किया है. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने पांच तथा मोहम्मद सैफुद्दीन ने 3 विकेट लिए हैं. बांग्लादेश टीम के 8 रन बनाने के बाद पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम ने तीन बड़ी गलतियां की जिनके कारण पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई.
1. पहली गलती

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 105 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तानी टीम का कोई भी बल्लेबाज 22 से ज्यादा रन नहीं बना सका. वेस्टइंडीज तेज गेंदबाजों की शार्ट गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाज पुल करते रहे और विकेट गंवाते रहे. इस मैच को वेस्टइंडीज टीम ने महज 13.4 ओवर में ही जीतकर पाकिस्तान को -5.00 से ज्यादा कर नेट रन रेट दे दिया जिसकी कीमत पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में पता चली. अगर पाकिस्तानी टीम इस मुकाबले को वेस्टइंडीज को टक्कर दे कर भी हार थी तो पाकिस्तानी टीम का नेट रन रेट इतना कम ना होता.
2. भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने एक अच्छी पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करके ही जीती थी हालांकि पाकिस्तान के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान तथा मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी टीम को सलाह दी थी कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जाए. लेकिन पाकिस्तानी टीम में किसी भी नहीं सुनी.
3. तीसरी गलती

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12वें ओवर की चौथी गेंद पर पहली स्लिप में आसिफ अली ने आरोन फिंच का कैच छोड़ दिया. जिसके बाद आरोन फिंच ने 82 रनों की पारी खेली. आरोन फिंच की इस पारी के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 307 रन ही बना सकी. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम 45.4 ओवर में 266 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अगर आसिफ अली द्वारा वह कैच पकड़ा जाता तो शायद ऑस्ट्रेलियाई टीम 300 रन बना पाती और शायद पाकिस्तानी टीम जीत जाती.
यह खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश टीम ने 1 विकेट खोकर 9 ओवर में 40 रन बना लिए हैं.