क्रिकेट के खेल में कई महान बल्लेबाजों के नाम अटूट रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन इसके अलावा इस खेल में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता। आज हम आपको इस आर्टिकल में विराट कोहली के चार ऐसे ही शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिन्हें विराट कोहली अपनी लिस्ट से हटाना चाहेंगे।
नंबर 1
Third party image reference
विराट कोहली ने अब तक 3 वर्ल्ड कप में 5 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि विराट कोहली ना तो कोई शतक और ना ही अर्धशतक लगा सके हैं। विराट कोहली ने पिछले साल सेमीफाइनल में 13 रन बनाए थे और इस बार सेमीफाइनल में 1 रन बनाया।
नंबर 2
Copyright Holder: 3D Sports
विराट कोहली टीम इंडिया के एक ऐसे कप्तान हैं जिन्हें अपनी कप्तानी में T20, टेस्ट और वनडे का पहला मैच हारना पड़ा था। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कई बड़े मैच जीते हैं। लेकिन हर फॉर्मेट में कप्तानी की शुरुआत काफी निराशाजनक हुई थी।
नंबर 3
Copyright Holder: 3D Sports
साल 2017 में विराट कोहली सबसे ज्यादा 10 कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन इसी साल विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 7 कैच छोड़े थे। विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्डर्स में से एक हैं। ऐसे में उनसे कैच छोड़ने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
नंबर 4
Copyright Holder: 3D Sports
विराट कोहली मोहिंदर अमरनाथ के बाद सबसे ज्यादा हिट विकेट होने वाले खिलाड़ी हैं। मोहिंदर अमरनाथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन बार हिट विकेट आउट हुए थे। वहीं विराट कोहली अब तक दो बार हिट विकेट आउट हो चुके है। हालांकि विराट कोहली क्रीज से बाहर खेलते हैं लेकिन इसके बावजूद यह शर्मनाक रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।



