आज तक आपने गर्भपात के कई तरह के किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। आप सोच भी नहीं सकते कि एक महिला ने अपने 5 हफ्ते के गर्भ के साथ क्या कुछ नहीं किया और सच्चाई सामने कैसे आई। दरअसल, इंग्लैंड के बर्नले शहर में 26 साल की रशेल टन्स्टील रहती हैं। रशेल ने पैदा होते ही अपनी नवजात बेटी की कैंची से हत्या कर दी थी। इस बारे में उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड तक को भी कुछ नहीं बताया था। हालांकि महिला ने ये जुर्म इसलिए किया था, क्योंकि उसे डर था कि बच्चे की वजह से उसके करियर को नुकसान हो सकता है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो दिन बाद वो हॉस्पिटल पहुंची और उसने प्रेग्नेंसी के बारे में झूठ बोल दिया। मनोविज्ञान में डिग्री और फोरेंसिक साइक्लॉजी में मास्टर्स तक पढ़ाई करने वाली रशेल अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान कैली के साथ पिछले नौ साल से रिलेशनशिप में थे। मामले का खुलासा होने के बाद पता चला कि रशेल ने करीब 37 हफ्तों (8.5 महीने) के गर्भ के बाद एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था। वारदात को अंजाम देने के लिए रशेल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रेयान कैली से कैंची मंगवाई और फिर नवजात बच्ची की हत्या करके डेडबॉडी को पॉलिथिन बैग में भरकर डस्टबिन में फेंक दिया था। रशेल ने इस बारे में अपने ब्वॉयफ्रेंड रशेल कैली को भी कुछ नहीं बताया था। बाथरूम से आने के बाद उसने उससे सिर्फ यही कहा था कि उसे गर्भपात हो गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नवजात की हत्या के दो दिन बाद रशेल बर्नले शहर के जनरल हॉस्पिटल पहुंच गई।
