भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2019 का हाल ही में 38वा मुकाबला खेला गया| यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें इंग्लैंड टीम ने भारत को 31 रनों से हरा दिया| इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने भारत के सामने 50 ओवर में 337 रन बनाए थे|

भारत को मुकाबला जीतने के लिए 338 रनों का टारगेट मिला था और इस लक्ष्य को पार पाना भारतीय टीम के लिए इतना आसान नहीं रहा| भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और केएल राहुल शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे| इसके बाद काफी हद तक भारतीय पारी को रोहित और कोहली ने संभाला| लेकिन फिर भी भारतीय टीम 50 ओवर में पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़ी आसानी से इंग्लैंड में 31 रनों से जीत लिया| इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम की ओपनिंग बल्लेबाजी काफी शानदार रही और जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की पारी खेली|

जॉनी बेयरस्टो ने तो इस मुकाबले में शानदार शतक लगाया| इस मैच में जेसन रॉय ने 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली| लेकिन जब वो 21 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हार्दिक पांड्या ने जेसन रॉय के खिलाफ एक गेंद पर बेहतरीन अपील की थी जिसे अंपायर ने नॉटआउट दिया था|

इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने रिव्यू लेने के लिए धोनी से बातचीत भी की| लेकिन धोनी विकेट के पीछे से विराट और पांड्या के नजदीक आए और उन्होंने रिव्यू लेने से मना कर दिया|

धोनी का कहा, भला विराट कैसे डाल सकते थे और विराट कोहली ने रिव्यू नहीं लिया| कुछ देर बाद जब रिप्ले में देखा गया तो पता चला जेसन रॉय उस गेंद पर बिल्कुल आउट थे| लेकिन विराट कोहली के रिव्यू ना लेने की वजह से जेसन रॉय ने अपना विकेट नहीं गंवाया| अगर भारतीय टीम इस रिव्यू को ले लेती, तो निश्चित रूप से जेसन रॉय को आउट करार दिया जाता| मैच के बाद इस रिव्यू को लेकर धोनी पर कई सवाल खड़े हो रहे है| आप जानते है धोनी को रिव्यू किंग भी कहा जाता है|
लेकिन स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत से यह पता चला कि धोनी ने हार्दिक पांड्या और विराट से कहा था कि जबरदस्ती रिव्यू मत लेना अगर कंफर्म है, तो ही लेना| महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि देख भाई मैं कंफर्म नहीं हूँ इस रिव्यू को लेकर| इसीलिए विराट कोहली ने रिव्यू नहीं लिया|