भारत ने रविवार को आईसीसी विश्व कप 2019 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना। इस जीत ने मेजबान इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचाने की संभावनाओं को फिर से बढ़ा दिया और पाकिस्तान और बांग्लादेश की आकांक्षाओं को खतरे में डाल दिया, अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतता है, तो बांग्लादेश और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। भारत, हालांकि अभी भी नंबर 2 स्थान पर काबिज है और अंतिम चार में जाने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है।

पहले छह मैचों में उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, जिनमें से उन्होंने पांच में जीत हासिल की थी, बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद फैंस और विशेषज्ञों की ओर से कठिन प्रतिक्रियाएं सामने आयी। जीत के लिए 338 रनों का पीछा करते हुए, विराट कोहली की टीम 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी और प्रशंसक पहले और अंतिम 10 ओवरों में भारत की धीमी बल्लेबाजी से खुश नहीं थे। विशेष रूप से, अंत में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव के बीच 31 गेंदों में 39 रन की साझेदारी ने कई लोगों को आश्चर्यचकित किया।

बहस छिड़ते ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक और विवाद छेड़ दिया। 60 वर्षीय पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता ने एक ट्वीट में कहा कि, भारत की नई भगवा जर्सी इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार की जिम्मेदार है। इस ट्वीट के बाद महबूबा मुफ्ती को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भारतीय क्रिकेटरों ने आईसीसी के नए किट नियमों के अनुसार, इंग्लैंड की नीली जर्सी से अलग दिखने के लिए मैच में एक गहरे नीले और नारंगी रंग की जर्सी पहनी थी। भारत उन पांच टीमों में शामिल है जिनके पास इस टूर्नामेंट में दो किट हैं।

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री, जो अप्रैल 2016 और जून 2018 के बीच भाजपा के साथ गठबंधन में सत्ता में थी, ट्विटर यूजर्स ने जमकर उनपर निशाना साधा, यहां तक ​​कि कुछ ने पूछा कि उनकी पार्टी चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल क्यों रही।