भारतीय टीम का आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारतीय टीम बुधवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। गलवार को बारिश के कारण पूरा न हो सका यह मैच बुधवार को पूरा हुआ। कीवी टीम ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम संघर्ष के बाद भी हासिल नहीं कर पाई और 49.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया मौजूदा विश्‍व कप में पहले पावरप्‍ले में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। भारत ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 24 रन बनाए, जो मौजूदा विश्‍व कप के पहले पावरप्‍ले में सबसे कम स्‍कोर है। भारत ने इस मामले में न्‍यूजीलैंड को पीछे छोड़ा, जिसने इसी मैच में पावरप्‍ले में 10 ओवर में एक विकेट खोकर 27 रन बनाए थे।

इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 46.1 ओवरों में 221/5 से आगे खेलना शुरू किया। इन 23 गेंदों में भारतीय पेसर्स भुवी और बुमराह ने अपनी जबरदस्त खेल दोहराते हुए सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए कीवी बल्लेबाज को पवेलियन भी लौटाया।

इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने उम्मीद से बिपरीत बल्लेबाजी की जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना परा। उन्होंने कहा कि विलियमसन से शानदार कप्तानी की और बल्लेबाजी में भी जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि विलियमसन ने जिस तरह अपने गेंदबाजों को संतुलन बनाये रखने की सिख दी वो कबीले तारीफ था और इसी वजह से हमें हार का सामना करना परा।