टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार गई| टीम इंडिया 340 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी| टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर से पहले ही ऑल आउट हो गई और सिर्फ 221 रन ही बना सकी|

टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन जड़ेजा ने बनाए| जड़ेजा ने 59 गेंदों में 77 रन बनाए| मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स के शो में गौतम गंभीर ने धोनी की बल्लेबाजी के उपर बड़ा बयान दिया है| गंभीर ने धोनी की एक बड़ी गलती के बारे में कहा|

गंभीर ने कहा है कि धोनी को नंबर 4 बार बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए था| धोनी वर्ल्ड कप 2011 में भी ऐसा कर चुके हैं तो इस समय सबसे जिम्मेदार होने के नाते उन्हे आगे जाकर 
बल्लेबाजी करनी चाहिए थी| गंभीर ने धोनी के रन आउट होने को मैच का टर्निंग पॉइंट भी बताया| आपको बता दें गंभीर के अनुसार हार की सबसे बड़ी वजह टॉप ऑर्डर का न चलना रही|