भारतीय टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कप्तान विराट कोहली चारों तरफ से घिर गए है। यहां तक की अब उनको कप्तानी से हटाने के सवाल खड़े हो रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग कर दी है। जाफर ने कहा है कि अब रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे और टी 20 टीम की कप्तानी सौंप देनी चाहिए।
Third party image reference
जाफर ने ट्वीट करके कहा कि क्या सफेद गेंद के क्रिकेट में रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने का वक्त आ गया है। मैं चाहूंगा कि रोहित शर्मा अगले वर्ल्ड कप यानी 2023 में टीम इंडिया की कप्तानी करें।
Third party image reference
आपको बता दें कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं और उनकी अगुआई में भारतीय टीम ने पिछले वर्ष एशिया कप भी जीता था। वहीं वो आइपीएल मुंबई इंडियस के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में मुंबई को चार बार आइपीएल खिताब दिला चुके हैं। विराट की तरह रोहित का भी कप्तानी में काफी अच्छा करियर रहा है।

