टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में मिली हार से टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे ज्यादा निराश दिखे। उन्होंने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच शतक और एक अर्धशतक लगाया था।
Third party image reference
विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा टीम इंडिया को छोड़कर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड के मैनचेस्टर के एक होटल में ठहरी हुई है। 13 जुलाई को रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। जबकि बाकी टीम 14 जुलाई को भारत वापस आएगी।
Third party image reference
13 जुलाई को रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए जब की बाकी टीम 14 जुलाई को भारत वापस आएगी। कुछ खिलाड़ी दिल्ली, कुछ मुंबई तो कुछ अलग-अलग जगह पहुंचेंगे क्योंकि टिकटों की वजह से टीम को आने में देरी हुई है। रोहित शर्मा ने खुद टिकट व्यवस्था कर लिया इसी वजह से वे वापस भारत आ गए हैं।
Third party image reference
आपको बता दें कि विश्वकप के 48वें और अंतिम मुकाबले में आमने सामने भिड़ेंगी दो धुरंधर टीमें मेजबान देश इंग्लैंड और न्यूजीलैंड। विश्वकप यह फाइनल मैच आज दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा जिसकी क्राउड क्षमता 30 हजार के आसपास हैं।


