भारत में एक से बढ़कर एक युवा क्रिकेटर मौजूद हैं, जो अपने प्रदर्शन से सभी को दीवाना बना लेते हैं। आज हम उन्हीं में से एक ऐसे युवा खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में घरेलू स्तर पर बेहद लाजवाब प्रदर्शन दिखाया है। यह युवा तेज गेंदबाज भारत के पूर्व महान तेज गेंदबाज जहीर खान की तरह गेंदबाजी करने की क्षमता रखता है।

Third party image reference
हम जिस युवा होनहार तेज गेंदबाज के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि नवदीप सैनी है। नवदीप सैनी ने पिछले कुछ समय में घरेलू मैच और भारत ए ही तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने आईपीएल के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए अच्छी गेंदबाजी की थी। आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखकर भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी तारीफ की थी। नवदीप सैनी को वर्ल्ड कप 2019 में स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था।

Third party image reference
नवदीप सैनी ने प्रथम श्रेणी के 43 मैचों में 120 विकेट लिए हैं। वहीं 38 सूची ए मैचों में 62 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 34 T20 मैच में 30 विकेट अपने नाम किए हैं। नवदीप सैनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे जल्द ही भारतीय टीम में डेब्यू कर सकते हैं।

Third party image reference
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए लगातार मैच खेल रहे हैं। अब जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है।