वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना आठवां मुकाबला फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही जिसमें टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 104 रनों की शतकीय पारी खेली। अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए तथा कई उपलब्धियां अपने नाम की।
रोहित शर्मा निकले सबसे आगे
बांग्लादेश के खिलाफ अपने धाकड़ बल्लेबाजी के बदौलत रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वाले क्रिकेटर की श्रेणी में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं रोहित शर्मा अब तक खेले गए सात पारियों में कुल 544 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 516 रन बनाकर इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर तथा एरोन फिंच 504 रन बनाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
- रोहित शर्मा का सन 2019 वर्ल्ड कप में यह चौथा शतक था, इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप की एक टूर्नामेंट में 4 शतक लगाने वाले कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में सबसे पहले स्थान पर आ गए, रोहित अब तक कुल 230 छक्के लगा चुके हैं।
- वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की श्रेणी में रोहित शर्मा 4 शतक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।
- वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स की श्रेणी में रोहित शर्मा पहले स्थान पर काबिज है उन्होंने जारी वर्ल्ड कप में कुल 53 चौके लगाए।
- भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप की एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर की श्रेणी में रोहित शर्मा सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।


