भारतीय क्रिकेट में इन दिनों काफी चर्चाएं चल रही हैं, महेंद्र सिंह धोनी क संन्यास, विराट कोहली की कप्तानी, रोहित शर्मा को टीम की बागडोर देने पर, रवि शास्‍त्री के कोच पद पर बने रहने को लेकर एक साथ कई चर्चाएं क्रिकेट के गलियारें में चल रही है I इसी बीच वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन भी होना है I

वेस्टइंडीज दौरे से हार्दिक पांड्या का बाहर होना लगभग तय, वजह जानकर होगी हैरानी
google
विश्व कप के थकान भरे शेड्यूल के बाद कौन वेस्टइंडीज जा रहे हैं और किसे आराम दिया जाएगा, इस पर से पर्दा रविवार को चयन समिति की मीटिंग के बाद ही उठेगा I विराट कोहली जहां कैरेबियाई दौरे पर बतौर कप्तान जा सकते हैं, वहीं टीम के स्‍टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या का वेस्टइंडीज दौरे पर जाना मुश्किल नजर आ रहा है I
फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं चयनकर्ता

google
टीम सलेक्शन से पहले चयनकर्ता सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं I हालांकि टाइम्स ऑफ इं‌डिया की खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे I खबर के अनुसार पूरी श्रृंखला से पांड्या को पीठ की परेशानी के चलते आराम दिया जा सकता है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 से ब्रेक दिया जा सकता है, जिससे टेस्‍ट सीरीज में वह तरोताजा होकर वापसी कर सकें I

google
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू हो रहा है I इस दौरान 3 टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे I दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी, इसके बाद वनडे सीरीज आठ अगस्त से शुरू होगी I 22 अगस्त से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा I इस दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन 21 जुलाई को होने की संभावना है I