आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2019 का 43वा मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया है| लेकिन दिलचस्प बात ऐसी है कि इस बड़े मुकाबले के लिए पाकिस्तान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है|

सरफराज अहमद ने टॉस के समय कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे| उन्होंने कहा, कि हमारे पास केवल यही मौका शेष रह गया है कि हम पहले बल्लेबाजी करें और जितना स्कोरबोर्ड पर हम बड़ा टोटल दे सके उतना हमारी टीम के लिए अच्छा होगा|
सरफराज अहमद ने कहा, कि हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है हम उसी टीम के साथ मैदान पर उतर रहे है| सरफराज ने कहा कि इस मैच को जीतने के लिए हमें तेज और ज्यादा रन बनाने होंगे| यह लंबा टूर्नामेंट है और एक मैच दूसरे से अलग होता है|

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद बोले- कि हम इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे| इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि इस विकट पर पहले बल्लेबाजी करना मैं भी पसंद करता, अगर मैं तो जीतने में कामयाब होता| लेकिन हमें गेंदबाजी करनी होगी| आपको बता दें पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान को यह मुकाबला 311 से अधिक रनों से जीतना होगा तभी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकेगी| लेकिन ऐसा होना बिल्कुल असंभव लग रहा है|