वहीं दूसरी ओर विराट कोहली Balmain ब्रांड की ब्लैक टी- शर्ट में नजर आए. उनकी टी शर्ट पर ब्रांड का Logo भी बना हुआ नजर आ रहा है. विराट कोहली की ब्लैक ब्रांडेड टी शर्ट 30,000 रुपये की है.
बता दें कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंडिया की हार के बाद विराट कोहली को अनुष्का शर्मा के साथ घूमता देखकर फैन्स काफी नाराज हुए थे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विराट और अनुष्का को ट्रोल भी किया. कई यूजर ने उनकी डे आउट की फोटो पर कमेंट किया कि वर्ल्ड कप में हार के बाद हमें अभी तक दिल के दौरे आ रहे हैं और आप घूम रहे हैं. कई यूजर्स ने विराट से अनुष्का को मैच से दूर रखने की गुजारिश की.