गौरतलब है कि कुछ दिनों से खबर चल रही थी धोनी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
यहां तक कहा गया कि धोनी अपनी बल्लेबाजी के दौरान अलग - अलग बल्ले का इस्तमाल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो उन सभी ब्रांड को शुक्रिया कहना चाह रहे हैं जो उनके करियर में हमेशा साथ रही।
ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही खबरों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एबीपी न्यूज के हवाले से खबर आई है कि धोनी रिटायरमेंट अभी नहीं ले रहे हैं।
धोनी ने एबीपी न्यूज में अपना बयान दिया है और कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं कब रिटायरमेंट लूंगा लेकिन कुछ लोग हैं जो मेरे रिटायरमेंट को लेकर फ्रिकमंद हैं। धोनी ने मजाक में ही कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ही कुछ लोग मुझे संन्यास दिलाना चाहते हैं।
आपको बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है और वर्ल्ड कप 2019 के आखिरी लीग राउंड मैच में भारत का मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 6 जुलाई को होने वाला है।