क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता लम्बे से चल रहा है।जब भी किसी अभिनेत्री से उनका पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा जाता है तो ज्यादातर अभिनेत्रियां ऐसे खिलाड़ियों का नाम लेती है जो क्रिकेट जगत में इस समय धमाल मचा रहे है।वे नाम लेते है विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का।आज हम इस लेख में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पसन्दीदा खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसके लिए उनका दिल धड़कता है।

हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंटरव्यू में पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया था।अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फेवरेट क्रिकेटर ना तो भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा है ना ही भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली है।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पसंदीदा क्रिकेटर का नाम सुनकर आपको भी हैरानी हो सकती है क्योंकि कैटरीना कैफ ने जिस खिलाड़ी का नाम लिया वह काफी समय पहले क्रिकेट से रिटायर हो चुका है।

कटरीना कैफ ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बताते हुए कैटरीना कैफ ने कहा है कि मुझे राहुल द्रविड़ बेहद पसंद है और उन्होंने आगे कहा कि असल मायने में राहुल द्रविड़ ही उनके लिए जेंटलमैन है।