विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी है इस मुकाबले में 9 तारीख को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे| लेकिन बारिश के कारण खेल अगले दिन यानी 10 तारीख को 46.1 ओवर के आगे शुरू किया गया| निर्धारित 50 ओवरों में न्यूजीलैंड ने 239 रन बनाए और भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया|

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को शुरूआती ओवरों में ही कई बड़े झटके लगे रोहित शर्मा विराट कोहली और राहुल मात्र 1 रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे|
विराट कोहली ट्रेंट बोल्ट की जिस गेंद पर आउट हुए उस समय अंपायर के निर्णय से विराट कोहली नाखुश दिखाई दिए क्योंकि गेंद पैड से लगने के बाद स्टम्प में काफी ऊपर लग रही थी|

और 50% से कम का हिस्सा स्टम्प से टकरा रहा था इस हिसाब से नियमानुसार देखा जाए तो एक तरह से विराट कोहली नॉट आउट थे|

लेकिन रिव्यू लेने के बावजूद भी अंपायर काल के कारण यह निर्णय आउट करार दिया गया और अंपायर के आउट करार दिए जाने के कारण विराट कोहली मैदान से वापस लौटते समय बेहद खुश दिखाई दिए|