मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी (Ms dhoni)आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के बाद संन्यास की घोषणा (Dhoni Retirement) कर सकते हैं। हालांकि यह केवल अटकलें हैं, एमएस धोनी के संन्यास पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और जनवरी 2017 में भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में कप्तानी भी छोड़ दिया था। पीटीआई की एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि अगर भारत फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहता है और 14 जुलाई को लॉर्ड्स में विश्व कप जीतता है, तो यह एक आदर्श विदाई होगी। पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि आप कभी नहीं जानते की धोनी कब क्या कर दें, ऐसे में कयास यही लगाये जा रहे हैं की धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कप्तानी भी अचानक छोड़ी अब वो क्रिकेट को कभी भी अचानक अलविदा कह सकते हैं।

Third party image reference
वर्ल्ड कप 2019 में धोनी का प्रदर्शन

Third party image reference
बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में धोनी के प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना हो रही है। स्लो बैटिंग के कारण धोनी फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट के निशाने पर हैं। धोनी ने अबतक वर्ल्ड कप 2019 में सात मैचों में 223 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों में 28 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वह आखिरी तक रहते हुए भी बड़े शॉट लगाने की कोशिश नहीं की।वर्ल्ड कप 2019 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 34 रन बनाए और 1 स्टंपिंग की, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन और 1 कैच, पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन और कोई कैच / स्टंपिंग नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ 28 रन और 1 स्टंपिंग, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 रन और 1 स्टंपिंग और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 46 रन बनाए जबकि कोई कैच और स्टंपिंग नहीं।
धोनी का करियर

Third party image reference
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी टी20 विश्व कप, 2010 और 2016 एशिया कप, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता। धोनी की गिनती भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता। धोनी ने 341 वनडे मैचों में 50.72 की औसत ने 10,561 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल है। 90 टेस्ट मैचों में 4,876 और 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1,617 रन बनाए।