पाक टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने कहा कि पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा है। कल 5 जुलाई को पाकिस्तान के पास एक बड़ा मौका है जब वह बांग्लादेश पर बड़ी जीत हासिल करे और उसके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बंध जाए। इसके लिए रज्जाक ने पाक न्यूज चैनल में कहा अगर पाकिस्तान टॉस जीतता है तो उसे पहले गेंदबाजी करनी चाहिए।
रज्जाक ने ऐसा बांग्लादेश की बल्लेबाजी के आधार पर कहा है। बता दें कि बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में 300 से पार के टारगेट विरोधी टीम को दिए और उन्हें चेस भी किया है। बीते मुकाबले में भारत के खिलाफ बांग्लादेश का प्रदर्शन काबिले तारीफ था। भारत ने उसे 315 रनों का लक्ष्य दिया था जिसमें बांग्ला टाइगर्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर 48 ओवरों में 286 पर ही ढेर हो गए थे। मौजूदा टूर्नामेंट में बांग्लादेश का अबतक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
विश्वकप 2019 में लय में लौटी पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका तब लगा जब भारत को इंग्लैंड के हाथों हार मिली। 30 जून को भारत और मेजबान टीम के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान की सांस अटकी हुई थी। पाकिस्तान इस मैच में भारत की जीत की दिन रात कामना कर रहा था। परिणाम भारत को इंग्लैंड के सामने पस्त होना पड़ा। भारत अगर यह मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से कोई नहीं रोक सकता था।