कोहली ने मैच के बाद कहा कि बांग्लादेश की टीम ने मैच में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की. कोहली ने कहा कि जिस अंदाज में बांग्लादेश की टीम खेली वह सच में ही काबिले तारीफ है.
कप्तान कोहली ने बांग्लादेश टीम की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन टीम के रूप में उभरते हुए टीम बताया. कोहली की इस तारीफ पर सोशल मीडिया पर भी कोहली को लोग काफी सराह रहे हैं.
टीम इंडिया की दमदार जीत
वर्ल्डकप के रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया. बांग्लादेश मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली भारतीय टीम दूसरी टीम बन गई है.
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 48 ओवरों में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

