यह दिल दहला देने वाला मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके से सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय गर्भवती बेटी को उसके पिता राजकुमार चौरसिया ने गला काटकर मार डाला, वो भी सिर्फ इसलिए कि बेटी ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। घटना शनिवार (14 जुलाई) की है। लड़की का नाम मीनाक्षी चौरसिया है। मृत्यु के समय लड़की गर्भवती और जैसे ही वह पिता का आर्शीवाद लेने के लिए झुकी पिता ने गर्दन पर वार कर दिया।


Third party image reference
जांच में पता चला है कि लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कुछ महीने पहले शादी की थी। इससे गुस्साए पिता ने अपनी बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को रविवार सुबह फुटपाथ पर खून से लथपथ महिला का शव मिला। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी चौरसिया चार महीने की गर्भवती थी। शनिवार को, उनके पिता राजकुमार चौरसिया ने अपनी बेटी के चेहरे पर और चाकुओं से कई हमले किए, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Third party image reference
डीसीपी जोन -7 अखिलेश सिंह ने कहा, "हमें बताया गया था कि ये लोग फरवरी में मध्य प्रदेश के सतना गए थे। वहां मीनाक्षी ने ब्रजेश नाम के युवक के साथ कोर्ट मैरिज की। पिता ने मीनाक्षी की शादी एक लड़के को पसंद किया था जो मुंबई के विरार में रहता था। इसके लिए पूरी तैयारी की गई और कार्ड तक छपवाए गए। लेकिन प्रेम विवाह के बाद राजकुमार बेटी से नाराज हो गए।

Third party image reference
डीसीपी ने कहा कि राजकुमार चौरसिया शर्मिंदा थे। हालांकि, शादी को स्वीकार करते हुए, बेटी ने उसे कभी गांव जाने के लिए नहीं कहा। लेकिन हाल ही में जब मीनाक्षी एक समारोह में भाग लेने के लिए गाँव पहुँची तो राजकुमार को गुस्सा आ गया। शनिवार शाम बेटी और पिता के फोन पर बहस हुई। इसके बाद पिता ने बेटी को मिलने के लिए बुलाया। मिलने पहुँची बेटी जैसे ही अपने पिता का पैर छूने के लिए झुकी, उसने चाकू से हमला कर दिया।