टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार (7 जुलाई) को अपना 38वां बर्थडे मनाएंगे। धोनी के फैंस को उनसे जुड़ी कई बातें पता होंगी, लेकिन इस खास मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताएंगे।
इनसे खेलना सीखा हेलीकॉप्टर शॉट
धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट विश्व विख्यात है। लेकिन इस शॉट का इजाद उन्होंने खुद नहीं किया था। धोनी ने यह शॉट अपने दोस्त औऱ साथी क्रिकेटर रहे संतोष लाल से मारना सिखा था।
ऐसे मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं,लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी कैसे मिली। 2007 में सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की कप्तानी के लिए धोनी का नाम सुझाया था। जिसका कारण उनका शांत स्वभाव और साथी खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना समीकरण था।
माही मार रहा है
धोनी जब भी मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स खेलते हैं तो उनके फैंस औऱ कमेंटटेटर बोलते हैं 'माही मार रहा है'। लेकिन इसकी शुरूआत उनके क्रिकेट खेलने के शुरूआती दिनों से ही हो गई थी। धोनी पर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के आधिकारिक रिचर्स के हिसाब से उनके लिए ऐसा सबसे पहले उनके स्कूल के जूनियर्स ने कहा था,जो अब हर जगह प्रचलित हो गया है।


