2019 विश्व कप के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है.

योगराज सिंह के बाद अब गंभीर ने भी धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा,  क्रिकेट प्रेमी हुए हैरान
Third party image reference
योगराज सिंह ने कुछ ही दिनों पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और गौतम गंभीर के संन्यास के लिए महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही योगराज सिंह ने धोनी पर ये आरोप भी लगाया था कि धोनी ने जानबूझकर सेमीफाइनल में धीमी बैटिंग करते हुए भारत को हराया था जिससे उनके अलावा किसी और भारतीय कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी उठाने का मौका न मिल सके.

Third party image reference
योगराज सिंह के चौंकाने वाले बयानों के बाद गौतम गंभीर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा है कि धोनी ने 2012 में कहा था कि सचिन, सहवाग और गंभीर की फील्डिंग अच्छी नहीं है और इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया जाएगा.