वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल होने का सपना संजोने वाले अंबाती रायडू ने आखिरकार क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है
गौरतलब है कि रायडू ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास पहले लिया था कि वो अपना पूरा फोकस वर्ल्ड कप के लिए लगाएंगे लेकिन चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप की टीम में अंबाती रायडू को मौका नहीं दिया।
इतना ही नहीं जब शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल हुए तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रायडू को नहीं बल्कि ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया।
कयास लगाए जा रहे हैं कि चयकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की ऐसी बेरूखी से नाराज होकर अंबाती रायडू ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

इतना ही नहीं रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का मन बनाया है। ऐसे में अब ये देखना है कि क्या रायडू ने आईपीएल में भी नहीं खेलने का मन बनाया है।