भारत और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को बर्मिंघम खेले गए मुकाबले को भारतीय टीम ने 28 रनों से जीत लिया| इस जीत के साथ ही भारत इस विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले दूसरी टीम बन गए है| मैच में भारत ने पहले बल्लेबजी करते हुए रोहित शर्मा के शतक की बदौलत 314 रन बनाए थे| जवाब में बांग्लादेश की टीम जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे 286 रन बनाकर ढेर हो गयी| बुमराह ने इस मैच में 4 विकेट झटके|
मैच के बाद भारतीय टीम को एक बुजुर्ग महिला फैन के साथ देखा गया| मैच के दौरान भी इस महिला को बार बार कैमरा पर दिखाया जा रहा था और ये महिला भी भारतीय टीम को जमकर चीयर कर रही थी| मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इनसे मुलाकात की और उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया| कोहली ने कुछ देर उनसे बाद बात की और उनसे आशीर्वाद भी लिया| कोहली के साथ ही रोहित शर्मा ने भी इनसे मुलाकात की| इस दौ
रान टीम के अन्य खिलाड़ी भी वहीँ पर मौजूद नजर आये|
मैच के बाद कप्तान कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनकी कुछ तस्वीरें साझा की और बताया की इस महिला का नाम चारुलता पटेल है और इनकी उम्र 87 वर्ष है| क्रिकेट के लिए उनका उत्साह दिखाता है की उम्र बस एक नंबर है| उनके आशीर्वाद के साथ अब हम अपने अगले कदम की और बढ़ेंगे|
मैच के बाद एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए एक इंटरव्यू में चारुलता पटेल जी ने बताया की वो मूल रूप से भारत की नहीं है लेकिन उनके माता और पिता भारत के ही थे| वो पहले साउथ अफ्रीका में रहती थी और 1975 में भारत आई थी जिसके बाद से उन्हें क्रिकेट देखने की आदत लगी| पहले वो काम की वजह से क्रिकेट नहीं देख पाती थी लेकिन रिटायर होने के बाद अब वो खूब क्रिकेट देखती है|