क्रिकेट स्टार्स और सिनेमा जगत के रिश्ते हमेशा ही चर्चा में रहे हैं और इनकी लिस्ट बहुत लंबी है। अब इसमें एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बलखाती गेंदों पर अक्सर अच्छे-अच्छे बल्लेबाज अपना विकेट गवां बैठते हैं लेकिन चर्चाओं की मानें तो मोहब्बत की पिच पर बुमराह को किसी ने क्लीन बोल्ड कर दिया है।
जसप्रीत बुमराह का नाम साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के साथ जोड़ा जा रहा है। सामने आया है कि ये एक्ट्रेस इन दिनों इंग्लैंड भी पहुंची हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और अनुपमा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसलिए अनुपमा इन दिनों इंग्लैंड में हैं।
दोनों के रिश्ते की खबरों को तब से चर्चा मिली जबसे जसप्रीत बुमराह ने अनुपमा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया क्योंकि खास बात यह है कि जसप्रीत ने अभी तक किसी भी बॉलीवुड या फिर किसी भी एक्ट्रेस को फॉलो नहीं किया है। बता दें कि अनुपमा ने साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2016 में तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं।
वैसे जसप्रीत बुमराह का नाम पहली बार किसी एक्ट्रेस से नहीं जुड़ा है बल्कि इससे पहले बुमराह का नाम साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ भी जोड़ा गया था। वहीं आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह इस पूरे विश्व कप में टीम इंडिया के स्पेशल फैक्टर माने जा रहे हैं। 25 साल के इस तेज गेंदबाज का जलवा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में दिख चुका है।