दोस्तों, दिग्गज पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों विश्वकप 2019 में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे है| काफी बार उनको पाकिस्तानी टीम को क्रिकेट खेलने की सलाह भी देते देखा गया है|
अफरीदी अपने समय के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार किए जाते थे जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का पासा पलट देते थे| बल्लेबाजी के दौरान अफरीदी लम्बे लम्बे सिक्स मारने के लिए मशहूर थे जिसके चलते उनको बूम बूम अफरीदी भी कहते थे|
कुछ समय पहले ईएसपीएनक्रिकइंफो द्वारा जब उनसे कुछ सवाल पूछे गए तो उन्होंने सभी का जवान भी दिया| आज हम आपको उनसे पूछे गए कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे है| आइए जानते है वह क्या है|

शाहिद अफरीदी से पूछा - सबसे अच्छा गेंदबाज कौन था जिसका आपने सामना किया ? मिला ये जवाब


शाहिफ अफरीदी से सवाल किया गया, वह सबसे अच्छा गेंदबाज कौन था जिसका आपने सामना किया ? इस सवाल का जवाब देते हुए अफरीदी ने कहा की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मेक्ग्राथ उन सबसे अच्छे गेंदबाजो में से एक है जिसका उन्होने सामना किया था|
बता दे शाहिफ अफरीदी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और कभी कभार खेल से जुड़ी बातचीत में अपनी राय जरुर पेश करते है|