इंग्लैंड ने रविवार को लॉडर्स मैदान पर खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता है। वह चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। इस मैच के दौरान जहां खेल मैदान में रोमांच भरा हुआ था वहीं एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिससे सुरक्षाकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। दरअसल मैच के दौरान महिला स्ट्रीकर मैदान में कूद गई और कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला काले कपड़ों में थी और उस पर लिखा था विटाली अनसेंसर्ड। सुरक्षाकर्मियों ने समय पर महिला को पकड़कर मैदान से बाहर किया।


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, महिला स्ट्रीकर का नाम एलेना वुलिट्स्की है और वह अपने बेटे विटाली डोरोवेट्सकी की अडल्ट वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के प्रमोशन करने के लिए ऐसी हरकरत कर रही थी। हालांकि वे जब तक सारे कपड़े उतारती सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर मैदान के बाहर ले गए। वह कपड़े तो नहीं उतार पाई लेकिन छोटी सी क्लिप की वजह से भी उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर कुछ ही घंटों में लाखों की संख्या में बढ़ गए। वहीं महिला के बेटे विटाली ने ट्विटर पर लिखा, मेरी मां क्रेजी है। उल्लेखनीय है कि इस घटना से पहले चैंपियंस लीग के दौरान विटाली की गर्लफ्रेंड किन्से वोलांसकी ने भी कपड़े उतारने की कोशिश की थी।