आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मैनचेस्टर में दिन के 3:00 बजे से होगा। लीग मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत पॉइंट टेबल में नंबर 1 पर पहुँची वहीं न्यूजीलैंड ने चौथे स्थान पर रहते हुए अपने लीग मैच खत्म किये। इस सेमीफाइनल को जीतने वाली टीम फाइनल में अपना नाम दर्ज करेगी। वहीं हारने वाली टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।
ऐसे में आज भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है इन 4 बड़ी वजह के कारण आज भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों हार कर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती हैं।
चौथी वजह :-
आइसीसी के टूर्नामेंट यानी कि वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का कुल मिलाकर 6 बार 1975 से अब तक आमना सामना हुआ है। जिसमें भारत न्यूजीलैंड सिर्फ 3 बार और न्यूजीलैंड भारत को 5 बार हराने में सफल हुई हैं।
तीसरी वजह :-
वर्ल्ड कप की शुरुआत से लेकर अब तक यानी कि अभ्यास मैचों को मिलाकर अब तक भारत ने 11 मैच इस टूर्नामेंट में खेले है जिसमें भारत 8 मैच जीता है और 2 मैच हारा है। एक मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अभ्यास मैच के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 179 रन आल आउट कर 6 विकेट से बड़ी ही आसानी से मैच जीता था।
दूसरी वजह :-
इंग्लैंड की धरती पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच खेले गए है, जिसमें से भारत न्यूजीलैंड को कभी भी इंग्लैंड में हराने में सफल नही हुई है।
पहली वजह :-
जो 3 मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच इंग्लैंड में खेले गए है उनमें से एक मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भी हुआ है जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराया था।




