पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम के जीत की नींव रख दी है.
46.1 ओवर में बारिश के चलते रुका मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 211 रन का स्कोर ही बना पाई है. फिलहाल मैच बारिश के कारण रुका हुआ है. फिलहाल क्रीज में रॉस टेलर 85 गेंदों पर 67 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है. वहीं उनका साथ 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर टॉम लाथम दे रहे हैं.
भारत के लिए ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 8 ओवर में मात्र 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किये. वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
बारिश ना रुकने पर कल यही से होगा मैच शुरू
बता दें, कि अगर आज पूरे दिन बारिश रहती है और मैच शुरू माहि हो पाता है, तो कल 10 जुलाई बुधवार को यह मैच दोबारा इसी स्टेज से शुरू होगा. बता दें, कि 1999 के विश्व कप में भी ऐसा हो चूका है, कि मैच को रिजर्व डे के दिन पूरा किया हो.
साल 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी फाइनल के लिए रिजर्व डे था, लेकिन उस टूर्नामेंट को रिजर्व डे में दोबारा टॉस से शुरू किया गया था.
दोनों दिन रद्द होने पर भारत पहुंच जायेगा फाइनल में
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जानकर ख़ुशी होगी, कि अगर यह मैच बारिश के कारण दोनों दिन रद्द होता है, तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जायेगी और लॉर्ड्स में 14 जुलाई को इंग्लैंड और के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से खेलेगी.
दरअसल, पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम ने कुल 15 अंक अर्जित किये थे और वहीं न्यूजीलैंड टीम के मात्र 11 अंक थे. पॉइंट्स टेबल में प्राप्त अंको के आधार पर ही भारतीय टीम को फायदा होगा और दोनों दिन मैच रद्द होने में उसे लॉर्ड्स में 14 जुलाई को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा.


