एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऐलान कर दिया गया। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी-20 मैच, तीन वनडे मैच, दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है जो समझ से परे है। सबसे प्रमुख नाम केदार जाधव का है।
Third party image reference
विश्व कप 2019 में बेहद खराब प्रदर्शन
Third party image reference
केदार जाधव ने विश्व कप 2019 में 6 मैचों में केवल 80 रन बनाए थे। उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली थी। अगर 52 रनों को निकाल दिया जाए तो केदार जाधव ने 5 मैचों में सिर्फ 28 रन बनाए। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय चयन समिति ने केदार जाधव को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में शामिल कर लिए। जबकि केदार जाधव के के जगह पर कई दूसरे विकल्प मौजूद थे। जिन्हें टीम में शामिल किया जा सकता था।
केदार जाधव के जगह पर इस धाकड़ खिलाड़ी को दिया जा सकता था मौका
Third party image reference
वेस्टइंडीज दौरे के लिए एकदिवसीय श्रृंखला में केदार जाधव के जगह पर भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को टीम में शामिल किया जा सकता था। रैना बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी और और फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे सीरीज की टीम इस प्रकार है।
भारत की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय सदस्य टीम
Third party image reference
रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार।



