वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंडिया ने मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय गेंदबाजों के सामने केवल 95 रन ही बना पाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस मैच में अपना टी20 डेब्यू करने वाले नवदीप सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। बता दे कि 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सैनी ने, अपने पहले ही इंटरनेशनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स बना दिए।

Third party image reference
सैनी ने 4 ओवरों में 1 मेडन सहित मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए। बता दे कि सैनी ने वेस्टइंडीज की पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंककर नया रिकॉर्ड बना दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रि‍केट में पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंकने वाले नवदीप सैनी पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। विश्व क्रिकेट में सैनी से पहले न्‍यूजीलैंड के जीतन पटेल, पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर और सिंगापुर के जनक प्रकाश ने पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंका है।

Third party image reference
जनक प्रकाश और नवदीप सैनी केवल दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में यह कारनामा किया हैं। इसके अलावा टी20 में अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में 2 विकेट लेने वाले सैनी दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा नवदीप सैनी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं।